भामाशाह एवं नापासर संघर्ष समिति द्वारा 313 परिवारों व मजदूरों को सूखी राशन सामग्री वितरित की

बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी) 25 मई। भामाशाह एवं नापासर संघर्ष समिति द्वारा नापासर के विभिन्न मोहल्ले अब तक करीब 313 परिवारों व मजदूरों को “ड्राई राशन” वितरित की। समिति के सदस्य रामरतन सुथार ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों का दैनिक जीवन सतत रूप से चलता रहे इसके लिए हम हमेशा प्रयासरत है। सुथार ने कहा कि हमारी टीम लगातार वंचित परिवारों में खाद्य सामग्री वितरित कर रही है इसके लिए मैं भामाशाह एव अपनी पूरी टीम का आभार प्रकट करता हूं।

You might also like