कोरोना योद्धाओं को मिठाई खिलाकर दी ईद की मुबारकबाद
चूरू,(पीयूष शर्मा)25 मई। शहर में जागरूक युवाओं ने सोमवार को ईद के दिन अस्पतालों में ड्यूटी कर रहे कोरोना योद्धाओं को मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी।
एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव कैलाश सैनी ने बीसीएमएचओं डा. अहसान गौरी व उनकी टीम के सदस्यों को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। सैनी ने बताया कि कोरोना के चलते डा. गौरी ईद के पावन पर्व पर अपने घर न रह कर जनसेवा का धर्म निभा रहे हैं। डॉक्टर गौरी ने सभी साथियों का आभार जताते हुए घर पर रहकर लॉक डाउन का पालन करने का आह्वान किया। यूथ कांग्रेस चूरू के विधानसभा अध्यक्ष मनीष सैनी, नरेंद्र सुरोलिया, योगेश व गणेश ने भी डा. गौरी को ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर डा. इमरान गौरी, संग्रामसिंह राठौड़, डा. भालेंदू धाबाई, कपिल जांदू, मुकेश प्रजापत, बसंत व्यास, विनय पांडे व मधुसूदन स्वामी आदि मौजूद थे।