घर में ही ईद की नमाज अदा की

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)25 मई। केसीसी टाउनशीप में सोमवार को ईद की नमाज घरों में ही अदा की गई। कोरोना संक्रमण के चलते ईद की नमाज के लिए घर में ही नमाज पढ़ने के निर्देश दिए गए थे इसके चलते मस्जिदें सूनी रही। लोगों ने अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा की तथा उसके बाद एक दूसरे को सोशल डिस्टेंश की पालना करते हुए ईद की मुबारकबाद दी।

हमेशा की तरह घर पर न जाकर एक-दूसरे को ईद की बधाइयां ज्यादातर फोन पर ही दी। हसरत हुसैन, सेफूदीन ने बताया कि कोरोना में लोगों ने काफी सतर्कता बरती, मास्क लगाया, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ ही घरों में ईद की नमाज अदा कर खुशियां मनाई।

You might also like