सोशल डिस्टेंस के साथ मनाई ईद
श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)25 मई। सोमवार को ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नमाज अदा की। साथ ही एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं आम लोगों ने अपने-अपने घरों पर रहकर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए नमाज अदा की तथा मुबारकबाद दी।
भाईचारे का यह त्योहार नगर के लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। ईद की नमाज में नमाजियों ने अपने-अपने घरों पर रहकर सोशल डिस्टेंस में नमाज अदा कर कोरोना महामारी से देश में अमन और चैन की दुआ मांगी। वहीं सभी लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। समुदाय के लोगों से पूर्व में ही सोशल डिस्टेंस में ईद मनाने और नमाज अता करने और ईद पर एक दूसरे के घर न जाने की अपील की गयी थी जिसका लोगों ने पालन किया। ईद उल फितर के पावन पर्व पर कब्रिस्तान में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंदे लगाए।