ईद पर छाया कोरोना का साया

बिसाऊ,(अशोक सोनी)25 मई। कस्बे के मुस्लिमजन ने सरकार के दिशा-निर्देशों को मानते हुए लॉक डाउन की पालना में ईद की नमाज ईदगाह की बजाय घरों में पढ़ी। बिसाऊ के इतिहास में पहली बार कोरोना व लॉक डाउन की वजह से ईद की नमाज ईदगाह में पढ़ी गई नाही शहर काजी घोड़े पर चढ़कर जुलूस के रूप में ईदगाह गये।

ईद की नमाज सार्वजनिक जगहों पर नहीं हो इसकी पालना को लेकर थानाधिकारी रिया चौधरी ने पुलिस जाब्ते के साथ ईदगाह, मस्जिद व कब्रिस्तान का राउंड लगाकर निरीक्षण किया। उधर मुस्लिम कौम के सदर व पालिकाध्यक्ष मुस्ताक खान ने लॉक डाउन की पालना करते हुए कब्रिस्तान में अपने पूर्वजों की कब्र पर जाकर मफरीत की दुआ की। खान ने मुस्लिम समाज के सभी लोगो का अभार जताते हुए बताया कि कस्बे का पुरा मुस्लिम समाज सरकार के दिशा-निर्देशों को मानते हुए कोरोना व लॉक डाउन की पालना में ईद की नमाज अपने घरो में पढ़ी है इसके लिये सभी का धन्यवाद किया।

You might also like