लॉक डाउन की पालना कर रही नन्हीं बच्ची को थानाधिकारी रिया ने दिया धन्यवाद

बिसाऊ,(अशोक सोनी)25 मई। एक कार्यक्रम के दौरान थानाधिकारी रिया चौधरी ने एक नन्ही सी बच्ची को फेस मास्क लगाकर लॉक डाउन की पालना करते देख भावविभोर हुई और उपस्थित लोगों से बच्ची से नसीहत लेने की अपिल की।

हुआ यूं की खाद्य सामग्री किट वितरण समारोह में शिरकत करने गई थानाधिकारी रिया चौधरी ने एक नन्ही बच्ची को मुंह पर मास्क लगाकर सोशल डिस्टेसिंग बनाते हुए खड़े देखा तो उस बच्ची को धन्यवाद देते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि आप लोगों को लॉक डाउन की पालना करवाने के लिये बार-बार समझाना पड़ता है लेकिन बच्चों को एक बार समझाने पर समझ आ जाती है कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए मुंह पर मास्क व लोगो से सोशल डिस्टेसिंग बनाना बेहद जरूरी है।

You might also like