व्यापारियों ने दी पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजली

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)25 मई। शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों के सदस्यों व पदाधिकारियों ने घंटाघर चौक पर राजगढ़ सीआई विष्णुदत विश्नोई को श्रद्धांजली अर्पित की।

इस दौरान किराणा मर्चेंट एसोसियेशन के अध्यक्ष पवन माहेश्वरी, महामंत्री पंकज घासोलिया, मंत्री दिनेश तंवर, सुजानगढ़ व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष महेश सोमानी, कपड़ा व्यापार संघ के उपाध्यक्ष मुरारी सर्राफ, दिलीप कटारिया, रेडीमेड गारमेंट एसोसियेशन के अध्यक्ष विनीत जैन, महामंत्री वीरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष पवन बेडिय़ा, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी, मंत्री अजय चौरडिय़ा, सुजानगढ़ व्यापार संघ के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जांगिड़, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के मंत्री प्रेमप्रकाश तूनवाल, गोपाल गौशाला के मंत्री महावीर बगडिय़ा, दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल पाटनी, मुकेश जोशी, कमल प्रजापत, विजय मिरणका, गोपाल हरितवाल, अनिल माटोलिया, दिनेश शर्मा आदि लोगों ने विष्णु विश्नोई को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनके द्वारा जनहितों में दी गई सेवाओं को याद किया। वहीं राह चलते आम लोगों ने भी विश्नोई के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की।

You might also like