बंद मकान में हुई चोरी
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। शहर के वार्ड संख्या 37 के लुंडिया मोहल्ले में गुरूवार रात्रि को बंद मकान में अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुंडिया मोहल्ले के रहने वाले लालचंद गौरीसरिया परिवार सहित सूरत रहते हैं। उनके मकान में रेलवे कर्मचारी सुमन जाट किराएदार के रूप में रहती है। सुमन 10 नवंबर को उज्जैन गई हुई थी, और पीछे से मकान बंद था। मकान में सुबह-शाम संभालने के लिए रेलवे में सफाई का कार्य करने वाला युवक नरेश आता था। शुक्रवार की सुबह जब नरेश मकान की लाइट बंद करने के लिए आया, तो कमरों के ताले टूटे हुए दिखे, जिस पर उसने किराएदार सुमन को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा पुलिस को सूचना दी, जिस पर हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। चोरी की घटना में नुकसान का आंकलन किराएदार के आने के बाद होगा।