ब्रेजा और सियाज कार की भिड़ंत, मौके पर हुई दो महिलाओं की मौत
निसं
चूरू (नवयत्न) । जिले के सुजानगढ़ में एनएच 58 पर स्थित ठरडा के पास हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार दो कारें आपस में टकराई, जिससे दोनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में लाडनूं और डीडवाना की निवासी दो महिलाओं की मौत हुई है। जबकि एक घायल बालक नौशाद को राजकीय बगड़िया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर कोतवाली सीआई मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार मय जाप्ते के पहुंचे और दोनों वाहनों को साइड में करवा कर यातायात बहाल करवाया है। जबकि दोनों महिलाओं के शवों को राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्यवाही करेगी।