लॉक डाउन में हुई ऑनलाईन प्रतियोगिताएं

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)25 मई। कोरोना वैश्विक आपदा में लॉक डाउन के दौरान खाली समय के सदुपयोग हेतु मारवाड़ी युवा मंच सुजानगढ़ व सखियाँ सुजानगढ़ द्वारा सुजलांचल के हुनरबाजों को मंच प्रदान करने हेतु ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

सखियाँ उपाध्यक्ष स्नेहप्रभा मिश्रा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। निर्णायक की भूमिका शिखा पारीक, प्रेरणा भाऊवाला, बृज गोपाल शर्मा रहे। सांस्कृतिक सचिव प्रियंका पारीक ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 97 प्रतियोगियों ने भाग लिया। कोरोना विषयक कविताएं, चित्रकला, अभिनय, मेहंदी, नृत्य, गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता रहे सभी प्रतिभागियों को आगामी वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।

You might also like