कोराना: राशन वितरण के साथ घरों में रहने की अपील

अमन ट्रस्ट बना मददगार

चूरू,(पीयूष शर्मा)4 मई। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों का मददगार बने अमन ट्रस्ट चूरू के पदाधिकारी दिन-रात एक कर घर-घर में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष उस्मान अंसारी ने बताया कि सामग्री वितरण के दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता आमजन को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। आमजन को लॉकडाउन की पालना कर घर में ही रहने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से रात को ड्यूटी पर तैनात चिकित्साकर्मियों व पुलिसकर्मियों को चाय-दूध व बिस्किट आदि मुहैया करवाए जा रहे हैं। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था के साथ-साथ पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए जा रहे हैं।
ये जुटे हैं जनसेवा में ट्रस्ट अध्यक्ष उस्मान अंसारी ने बताया कि हाजी रफीक कुकड़ा, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, इमरान अंसारी, समून भाटी, सिकंदर छींपा, वसीम चौहान, जावेद खान सालेमखानी, हबीब गौरी, आमीर अंसारी, इमरान सिसोदिया, अलीशेर छीम्पा, इद्रीश छीम्पा, असलम अंसारी व महमूद राणा आदि जुटे हुए हैं।

You might also like