कोरोना महामारी से बचाव के लिए संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन

कल होगा पर्यावरण शुद्धता के लिए हवन

कांवट,(रंगलाल स्वामी)26 मई। ग्राम माधोकाबास के बुच्या जोहड़ा बालाजी मंदिर पर ग्रामीणों ने मंगलवार को कोरोना महामारी फैलने से बचाव व देश में सुख-शांति के लिए संगीतमय रामायण पाठ शुरू कर दुआएं मांगी।

श्रद्धालुओं ने बताया कि बुधवार को रामायण पाठ के समापन के बाद पूजा पाठ, हवन का आयोजन होगा। जिसमें पर्यावरण संरक्षण व वातावरण शुद्धता के लिए यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि धार्मिक आस्था के कार्यक्रम में सरकारी एडवाईजरी की पूर्णता पालना कर सोशियल डिस्टेंस का पालन करते हुए विधिवत पूजन पाठ किया जा रहा है।

You might also like