पीपीई किट व एन-95 मास्क वितरित
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)26 मई। तेजोदय परिवार की ओर से आईआरएस नरेंद्र ढूकिया के मार्गदर्शन में वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ रहे कोरोना वारियर्स के लिए राजस्थान में लगभग हर जिले में पीपीई किट व एन-95 मास्क का वितरण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में तेजोदय सदस्य विजय सिंह भांबू, डॉ अनिल महला, डॉ जितेंद्र भांबू एवं सचिन ने चिड़ावा उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी जेपी गौड़, तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा एवं नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह मूण्ड को पीपीई किट एवं एन-95 मास्क भेंट किए। उल्लेखनीय है कि तेजोदय परिवार गरीबी, अशिक्षा, प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने में अपना सहयोग करता है।