तीन दिन में 5700 लोगों को पिलाया रोग प्रतिरोधक काढ़ा
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)26 मई। श्रीकृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र चिड़ावा के तत्वावधान में राजकला कॉम्पलेक्स के पास 5 हजार 700 लोगों को नि:शुल्क रोग प्रतिरोधक काढ़ा पिलाया गया।समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शीशराम हलवाई थे। उन्होंने कहा कि महामारी से एकजुटता व सजगता के साथ लड़ना जरूरी है।
केंद्र के संचालक डॉ गणेश चेतीवाल ने बताया कि प्राचीनकाल में घरों में त्रिस्तरीय चिकित्सा व्यवस्था होती थी। घर के मुख्य द्वार पर भारतीय देशी गौवंश, घर के मध्य में तुलसी तथा घर के आग्नेय कोण स्थित रसोई घर में 48 प्रकार के मसाले होते थे। जिससे संपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था आसान और सुलभ ढंग से की जाती थी। जिसकी आज महत्ती आवश्यकता है।
इस मौके पर डॉ हरीश कुमार, राजवीर राठौड़, विनोद कुमार, सूरज त्रिपाठी, सुभाष सोनी, महेश शर्मा, गोपाल निर्मल, केदारनाथ डायल, महेंद्र कुमार, मुन्ना लाल वर्मा, सुनील बदनगढिय़ा, शेखर डायल सहित अनेक लोग मौजूद थे।