आस्था जन कल्याण सेवा समिति ने नगरपालिका कर्मचारियों का किया सम्मान
नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)26 मई। शहर में कोरोना से जंग लड़ रहे नगरपालिका सफाईकर्मियों के विशिष्ठ सम्मान को लेकर आज आस्था जन कल्याण सेवा समिति नीमकाथाना ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सलीम खान को 200 सैनिटाइजर की बोतल व 200 कपड़े के मास्क प्रदान किए। वहीं समिति ने ईओं सलीम खान, एक्सईएन मनीष सिंह, जीतू जाखड़ आदि का भी सम्मान किया।
संरक्षक रामजीलाल चनानिया ने बताया कि समिति द्वारा कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जा रहा है। जिसमें पूर्व में बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय चेतानी को महिला कार्यकर्ताओं के लिए 200 सैनिटाइजर व 500 मास्क उपलब्ध करवाए थे। क्षेत्र के सभी पत्रकारों का भी सम्मान किया गया था। अगले चरण में पुलिसकर्मियों का भी सम्मान किया जाएगा।
इस दौरान अध्यक्ष जुगलकिशोर, संरक्षक रामजीलाल चनानिया, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मीणा, कोषाध्यक्ष फिरोज खान, पूर्व बैंक मैनेजर प्रहलाद महरानियां, अशोक जोगी, हनी जैफ व आयुष आलडिय़ा आदि मौजूद रहे।