सेक्टर मीटिंग का खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)27 मई। कोरोना महामारी को लेकर बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही सेक्टर मीटिंग का औचक निरीक्षण खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश कुमार यादव ने किया। बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने बताया कि खेतड़ी ग्राम पंचायत के लोयल, चारावास, ढाणी बाढान, तातीजा के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रही सेक्टर मीटिंग का निरीक्षण कर कोरोना महामारी के चलते बाहर से आ रहे प्रवासियों को जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी प्रवासियों को हॉम आइसोलेशन किया जाएं। साथ ही मौसमी बिमारियों, राष्ट्रीय प्रोग्रामों को गति देने की बात कही। तातीजा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नविन कुमार सैनी ने टीकाकरण, डिलीवरी, एएनसी और पीएनसी की जांच करने, ओपीडी में लापरवाही ना बरतने के साथ समय पर कार्य स्थल पर आने के निर्देश दिए। इस मौके पर सुमन, कैलाश, शशिकलां, जीएनएम सुनिता मीणा, एएनएम पुनम भास्कर, सरोज, शायर देवी, नितिन, रमेश मौजूद थे।

You might also like