भाजपा 30 वार्डों के लिए भेजी राशन सामग्री
दो हजार जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन सामग्री भिजवाई
चूरू,(पीयूष शर्मा)27 मई। भाजपा के कोई भूखा ना सोए अभियान के तहत बुधवार को उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने शहर के दो हजार जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन सामग्री भिजवाई। कलक्ट्रेट में राशन सामग्री के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर राठौड़ ने कहा कि विधायक कोष से जारी 25 लाख की राशि से आठवें चरण में चूरू शहर मंडल के वार्ड 31 से 60 तक के लोगों के लिए राशन किट भेजी गई है।
वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम को लेकर लगे लॉकडाउन के दौरान हमने भामाशाहों के सहयोग व विधायक विकास कोष से करीब एक करोड़ रुपए की से चूरू विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव ढाणी शहर में जरूरतमंद को राशन वितरित किया है। हजारों मास्क बांटे हैं। गोवंश के लिए सब्जियों-तरबूज तथा परिंदों के लिए दाना-पानी का इंतजाम किया है।
इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष बंसत शर्मा, डॉ वासुदेव चावला, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, सुनील खटीक, अरुण शर्मा, विकास बावलिया, सीपी शर्मा, जिला आईटी सहसंयेाजक सुरेश मिश्रा, महेश गौड़, अनिता जोशी, अशोक तंवर, पार्षद जगदीश मेघवाल, विमल जोशी, राजकुमार शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।