भामाशाहो ने विद्यालय में टंकी, फैन व कुर्सी भेंट की
सालासर,(दिनेश स्वामी)27 मई। सालासर – ग्राम शोभासर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भामाशाहों ने विद्यालय में टंकी, फैन व कुर्सी भेंट की। संस्था प्रधान इमरान खान ने बताया कि भामाशाह नंदलाल स्वामी और कमलसिंह ने बालिका शौचालय हेतु पानी फिटिंग का सामान और 500 लीटर की पानी की टंक तथा सलावत खान ने एक सिलिंग फैन व मौलाना यूसुफ ने कार्यालय संस्था प्रधान हेतु एक कुर्सी प्रदान की। संस्था प्रधान ने भामाशाहों का आभार प्रकट किया।