दिव्या बगड़ा ने जीता 6ठा खिताब, सभापति ने किया स्वागत

सुजानगढ़(अमित प्रजापत)27 मई। सुजानगढ़ के मुकेश कुमार बगड़ा व शकुन्तला देवी की बेटी दिव्या बगड़ा ने जैन इंटरनेशनल डिब्रूगढ़ की ओर से आयोजित अखिल भारतीय जैन भजन प्रतियोगिता में 6 ठा खिताब हासिल कर सुजानगढ़ का नाम रोशन किया है। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाईन हुई इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के कुल 750 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें दिव्या बगड़ा ने गायन में 6ठा, व्यूवर्स र्च्वाइस में प्रथम स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर सुजलांचल विकास मंच की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में सभापति सिकंदर अली खिलजी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश गौरी, पार्षद उषा बगड़ा, मधु बागरेचा, महावीर पाटनी, रेखा राखेचा, लालचंद बगड़ा, मुकेश बगड़ा, नोरतन पारीक,योगेश चतुर्वेदी आदि ने दिव्या का स्वागत किया। सभापति सिकंदर अली खिलजी ने दिव्या के उज्जवल भविष्य की कामना की। आपको बता दें दिव्या बगड़ा बीकॉम तक अध्ययन की हुई हैं और बचपन से ही इनकी रूचि गायन में थी। खास बात ये रही इस प्रतियोगिता में केवल वॉईस सिंगिग थी, कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की अनुमति नहीं थी। दिव्या ने – तेरे चरणों की धूल बाबा  कंकर-कंकर बन गया मोती भजन गाकर यह उपलब्धि हासिल की है।
You might also like