कोरोना यौद्धा: कांवट निवासी पिता-पुत्र कोरोना यौद्धा बनकर देश सेवा में लगे हुए

कांवट,(रंगलाल स्वामी)28 मई। पूरे देश में कोरोना महामारी से लडऩे में स्वास्थ्यकर्मी जुटे हुए हैं। ऐसे योद्धाओं में कांवट निवासी पिता-पुत्र स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग के पद पर कोरोना यौद्धा बनकर देश की सेवा कर रहे हैं।

इन यौद्धाओं के परिजनों ने बताया कि परिवार के मुखिया नरपत सिंह मेल नर्स-1 पीएचसी जोरावर नगर में कोरोना महामारी में ड्यूटी देकर लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बताकर जागरूकता पैदा करने एवं संभावित संक्रमण के खतरे की जांच करने में लगे हुए हैं।

इन्हें के पुत्र राजवीर सिंह श्रम मंत्रालय भारत सरकार के ईएसआईसी गुडग़ांव में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहकर कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। इन कर्मवीर यौद्धाओं ने बताया कि संकट की इस घड़ी में अपने से ज्यादा देश का कोरोना महामारी से बचाव व लोगों की सुरक्षा करना हमारा फर्ज है। लोगों ने इनके देश सेवा के जज्बे को सलाम कर हौसला अफजाई की है।

You might also like