नरेगा कर्मियों ने बचाई मोर की जान
खेतड़ी,(जयन्त खांखरा) 5 मई । नरेगा कर्मियों ने एक राष्ट्रीय पक्षी की जान बचाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। मेहाड़ा जाटूवास के जोहड़ में मनरेगा कर्मी मेहनत मजदूरी का कार्य कर रहे थे तभी उन्होंने एक घायल मोर को जोहड़ में देखा और उसे अस्पताल पहुंचाया। श्रमिक रामजीलाल, कमल, मनोहर, चिंटू, अमित व विक्रमसिंह ने मोर को उठाकर छाया में रखा और उसकी सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय कुमार को दी l विजय कुमार ने वन कर्मी श्रीराम गुर्जर को मौके पर भेजा तथा घायल मोर को राजकीय पशु चिकित्सालय मेहाड़ा जाटूवास ले जाकर उसका इलाज करवाया l अस्पताल में मौजूद पशुचिकित्सक डा.राकेश कटारिया ने घायल मोर के टांके लगाए व उसका ईलाज किया।