विष्णुदत्त विश्नोई प्रकरण की सीबीआई जांच करवायी जाए – देवीसिंह भाटी
बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी) 28 मई। कद्दावर नेता व राजस्थान सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा है कि राजगढ़ में हुई घटना बेहद दुखद है और इस घटना ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर बहुत से सवाल खड़े कर दिये हैं। भाटी ने कहा कि दिवंगत विष्णुदत्त विश्नोई को न्याय दिलाने व लोगों के सामने अनसुलझे सवालों का सच लाने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा इस मामले में सीबीआई से निष्पक्ष जांच करवायी जाय।