भाजयुमों ने रक्तदान कर मनाई वीर सावरकर की जयंती

362 यूनिट रक्तदान हुआ

चूरू,(पीयूष शर्मा)28 मई। भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती पीडि़त मानवता के लिए रक्तदान कर मनाई।

भाजयुमों जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया के मुताबिक राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल के ब्लड बैंक में लगे शिविर का शुभारंभ वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत व राज्य सरकार की ओर से जारी एडवायजरी की पूर्णतया पालना की गई।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि मां भारती के सच्चे सपूत वीर सावरकर की जयंती पर रक्तदान करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि वीर सावरकर ने देश के लिए जो त्याग ओर बलिदान की इबारत लिखी व आज भी वह प्रासंगिक है। इस मौके पर पीडीयू मेडिकल कॉलेज चूरू के प्राचार्य सीताराम गोठवाल ने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। ब्लड बैक प्रभारी डा. रवि अग्रवाल व डा. सुभाष धायल ने आभार जताया।

800 ने करवाया रक्तदान के लिए पंजीयन
शिविर संयोजक मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया ने बताया कि उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की प्रेरणा से वीर सावरकर की जयंती पर रक्तदान के लिए 800 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पंजीयन करवाया था। बल्ड बैक की सीमित क्षमता के कारण जिलेभर में 362 यूनिट रक्तदान किया गया। इस संदर्भ में आगामी दिनों में आवश्यकता पडऩे पर करीब तीन हजार रक्तवीरों की सूची अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध करवा दी गई है।

स्लोगन से दिया सोशियल डिस्टेंस जागरूकता का संदेश
शिविर के दौरान मौर्चा की ओर से किए गए नवाचार भी चर्चा का विषय रहे। शिविर के दौरान रक्तदाता हाथ में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दो गज दूरी है बहुत जरूरी, स्टे होम स्टे सेफ, यूज फेस कवर के स्लोगन लिखी तख्तियां लिए खड़े थे। कार्यकर्ताओं ने स्लोगन के जरिए सादुलपुर के दिवगंत सीआई विष्णुदत्त विश्नोई को न्याय व शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की। रक्तवीरों को रक्तदान प्रमाण पत्र व फेसमास्क भेंट किए गए।

शिविर में ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, जिला महामंत्री नरेंद्र काछवाल, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, जिला आईटी संयोजक रमेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगरपरिषद् विमला गढ़वाल, भाजयुमो महामंत्री मनीष हारित, श्रीराम पीपलवा, नगर संयोजक मुकेश प्रजापत, विष्णु सोनी, जयप्रकाश खटोड़, सूर्यप्रकाश ढाका, किशन किरोड़ीवाल, विनोद राठी, गौरव शर्मा व शुभम मोटेका आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You might also like