डा. जेबी खान बने राज्य अनुसंधान एवं विकास सलाहकार समिति के सदस्य
चूरू,(पीयूष शर्मा)28 मई। शहर के राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू के वनस्पति विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. जेबी खान को राज्य सरकार ने राज्य अनुसंधान एवं विकास जैव प्रौद्योगिकी एवं नैनो टेक्नोलॉजी के बेहतर क्रियान्वयन हेतु गठित विशेषज्ञ सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है।
डा. खान का चयन राज्य सरकार ने राज्यपाल की अनुशंसा पर किया है। इनकी यह सलाहकार समिति जैव प्रौद्योगिकी एवं नैनो टेक्नोलॉजी आधारित परियोजनाओं के बेहतर मूल्यांकन व क्रियान्वयन के लिए काम करेगी। डा. खान ने बताया कि उनके नाम को अनुमोदन के लिए सीएम अशोक गहलोत के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिसे उन्होंने सिफारिश के साथ राज्यपाल को अनुशंसा के लिए भिजवा दिया।
डा. खान के साथ प्रो. पीसी त्रिवेदी, कुलपति जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर तथा डॉ संजू तंवर, सहायक आचार्य, नैनोटेक्नोलॉजी, तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा का भी मनोनयन हुआ है। डा. खान ने अपने मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि वे उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने उन्हें जोधपुर यूनिवर्सिटी में सीनेट का सदस्य मनोनीत किया था।