पायलट ब्रिगेड की अल्पसंख्यक कार्यकारिणी का विस्तार
आसिफ बने जिलाध्यक्ष
चूरू,(पीयूष शर्मा)28 मई। सचिन पायलट ब्रिगेेड की जिला अल्प संख्यक कार्यकारिणी का विस्तार कर शहर के युवा समाजसेवी कार्यकर्ता आसिफ खानजादा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
ब्रिगेड के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमावत व सीकर जिलाध्यक्ष सुनील जांगिड़ की सहमति से हुए आसिफ के मनोनयन को लेकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए पार्टी आलाकमान का आभार जताया।
पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, आबिद खान, तौफिक खान, यूसुफ खान, आसिफ खान, शाहरुख खान, तारीक नागौरी, दीपक रतननगर, पायलट ब्रिगेड सीकर जिलाध्यक्ष सुनील जांगिड़, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष आसिफ कासली, वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष बिलाल किरडोली व अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आसिफ को शुभकामनाएं दी।