लाडी का बास में अंधड़ ने सब्जी की फसल को किया बर्बाद

सिंघाना,(विक्रांत)5 मई। रविवार को आए अंधड़ व तेज हवा के साथ आई बरसात ने भोदन ग्राम पंचायत के लाडी का बास गांव के दो दर्जन किसानों की सब्जी की फसल को बर्बाद कर दिया है। रमेश गुर्जर ने बताया कि लाडी का बास के किसानों की मुख्य आजीविका सब्जी की फसल है अबकी बार टमाटर व अन्य सब्जी की फसल अच्छी थी लेकिन तूफान ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। टमाटर की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। रामकिशन, मनोज, दुलाराम, मदनलाल, विनोद, रामनिवास, ओमप्रकाश, रामरतन, महिपाल, मालाराम, मोहर सिंह, मातादीन सहित 2 दर्जन के लगभग किसानों की फसल बर्बाद हुई है। किसानों का कहना था की सब्जी की फसल से ही घर का खर्च चल रहा था लेकिन तैयार फसल को अंधड़ ने खराब कर दिया अब हमारे पास खाने के भी लाले पड़े हुए हैं इसलिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

You might also like