अपने शरीर पर कोरोना वैक्सीन परीक्षण के लिए एक युवक ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
सालासर,(दिनेश स्वामी)28 मई। कोरोना वायरस पर शोध अथवा वैक्सीन परीक्षण के लिए अपना शरीर प्रयोग हेतु खुड़ी ग्राम पंचायत के गांव बामणिया के युवक ने प्रधानमंत्री को इस सम्बध में ई-मेल के जरिये पत्र भेजा है।
सरपंच नवीन कुमार सिलु ने बताया कि बामणिया गांव के युवक श्रीराम ढ़ाका पुत्र रेखाराम ढ़ाका ने प्रधानमंत्री को ईमेल भेजकर अपने शरीर पर वैक्सीन परीक्षण के लिए सहमति प्रदान की है तथा अपने आप को स्वस्थ व ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटव बताते हुए लिखा है कि इस परीक्षण में जान माल की हानि की जिम्मेदारी मेरी स्वयं की होगी। देश व मानव हित को सर्वोपरि मानते हुए मुझे मौका दिया जाता है तो मैं अपने आप को गौरवान्वित महसुस करूंगा।