वीर सावरकर जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)28 मई। दी लायंस चेरीटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा वीर सावरकर की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी के सानिध्य में आयोजित शिविर में लॉक डाउन को देखते हुए 11 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, पूर्व खनिज राज्यमंत्री खेमाराम मेघवाल, भाजपा जिला प्रवक्ता खुशीराम चांदरा, भंवरलाल गिलाण, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल दाधीच, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लीलाधर खंडेलवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गंगाधर लाखन, किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अमित मौसूण, किसान मोर्चा जिला मंत्री भवानी रांकावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शाकिर खान बैसवा, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष विश्वनाथ बारवासा, दीपेंद्र शेखावत, कुलदीप भाटी, शैलेंद्र शर्मा, सुशील गुर्जर, हिमांशु भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।