धूमधाम से मनाई महाराजा अजमीढ़ की जयंती

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। सोनी धर्मशाला में रविवार को स्वर्णकार समाज के पराक्रमी एवं आदिपुरूष श्री महाराजा अजमीढ़ की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें सभी स्वर्णकार समाज के लोगों ने विधिवत पूजा अर्चना की उसके बाद सभी ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में अतिथियों का दुप्पटा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में अध्यक्ष जगदीश नारनौली, विजय सीगड़, हनुमान सहदेवड़ा, राजेंद्र भामा, निरंजन नारनौली, जंवरी गोयतान, पवन सीगड़, कुन्दन माहिच, धनपत जोड़ी, सुरेश जांगलवा, लालचंद सहदेवड़ा, रतिराम भुन, सुनील कड़ेल, अशोक जोड़ा, गौरीशंकर मौसुण, राकेश मौसुण, महेंद्र सीगड़, मोहरसिंह, बृजलाल मौसुण, राधेश्याम सीगड़, मुखराम भुन, संजय बूट्टन, राजेंद्र मौसूण, सांवरमल भामा, पृथ्वी छापरवाल, बद्री सहदेवड़ा, हीरालाल छापरवाल, जयप्रकाश गोयतान, मोतीलाल, ब्रह्मानंद, राम सोनी सहित कई समाज के लोग उपस्थित रहे।

You might also like