होटलकर्मी मृत – परिजनों ने जताया संदेह
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)28 मई। स्थानीय मेघा हाईवे सुजानगढ़ रोड़ पर स्थित करणी होटल पर कार्यरत एक कर्मी बंशीलाल की बुधवार रात्रि को मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त होटल पर गत दो वर्ष से कार्यरत बंशीलाल की तबीयत बिगडऩे पर होटल मालिक देबुराम जाट ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया व अधिक हालत बिगडऩे पर देबुराम ने उसके परिजनों को गांव मोलासर को सूचित किया।
सूचना पर मृतक का भाई श्रवण मेघवाल अपने ताऊ के लडक़े के साथ गुरूवार प्रात: रतनगढ़ आया परन्तु तब तक बंशीलाल की मृत्युु हो गई थी। मृतक के परिजनों ने मौत पर संदेह जताया जिस पर पुलिस ने सीआरपीसी अधिनियम 174 के तहत 23/20 पर मर्ग दर्ज कर जांच एच सी गौरूराम को सुपुर्द की व मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सुपुर्द की।