चार अज्ञात युवक घुसे घर में

वार्ड के लोगों ने दो युवकों की जमकर की पिटाई फिर किया पुलिस के हवाले

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)28 मई। शहर के वार्ड संख्या 32 में बुधवार देर सायं चार अज्ञात युवक एक घर में घुसने पर घरवालों को पता चलने पर शोर मचाया जिस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। जिनमें से दो युवकों को पकड़ लिया व दो युवक बाईक से भागने में सफल हो गये। पकड़े गये दोनों युवकों की मोहल्लेवासियों ने जमकर पिटाई की।

जिस पर बचाव करते हुए उक्त युवकों ने अपने पास रखे धारदार चाकु निकाल लिया तथा लोगों पर हमले का प्रयास भी किया। लेकिन लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची जिस पर लोगों ने आक्रोश भी जताया। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ की तो स्वयं को एमपी के बता रहें है। बाकि अन्य खुलासा पुलिस के द्वारा पूछताछ के बाद में होगा। घटना की सूचना पर मोहल्लें का आस पास भीड़ जमा हो गई।

You might also like