पूजा बत्रा को परिवार के सामने घुटनों पर बैठकर इस खास अंदाज में नवाब शाह ने किया था प्रपोज
नई दिल्ली, कोरोना वायरस लॉकडाउन के इस वक्त में हर कोई अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रहा है। वहीं स्टार्स भी लॉकडाउन में अपने थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच ‘भाई’, ‘हसीना मान जाएगी’ और ‘विरासत’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने भी लॉकडाउन में अपनी मीठी यादों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके पति नवाब शाह उन्हें प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एक्ट्रेस पूजा बत्रा और एक्टर नवाब शाह ने पिछले साल सात फेरे लेकर पति-पत्नी बने थे। दोनों ने पिछले साल जुलाई में दिल्ली में शादी की थी। बात दें कि शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। वहीं अब पूजा ने तस्वीर शेयर कर बताया कि नवाब ने उन्हें परिवार के सामने कैसे प्रपोज किया था।