डाटा सांइस पर वेबिनार का आयोजन
सीकर,(जी एल सैनी)29 मई। शहर के जयपुर रोड स्थित शेखावाटी इंस्टटीयॅूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा व्याख्यातागणों एवं विद्यार्थियो हेतू एक दिवसीय आनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ मुबारिक खान ने बताया कि डाटा सांइस एक तरह का ज्ञान है जिसमे हम जानकारी को एक साथ इकट्ठा करते है जिससे कि हम उसका व्यवसाय और आईटी रणनीतीयों में काम ले सके। हम इस ज्ञान को फिर से अच्छे से इकट्ठा करके मूल्यवान संसाधन बनाते है इसमें डाटा को सही तरीके से समझा जाता है और फिर उचित तरिके से समझा जाता है और फिर कम्पनी में विचार विमर्श होता है, जिससे इस डाटा को प्रभावी बनाया जा सके।
डाटा सांइस बहुत ही उभरता हुआ क्षेत्र है और तकनीकि दुनिया में आने वाले समय में काफी तरक्की करेगा और हम इस पर पूरी तरह निर्भर होंगे। वेबिनार में 42 विद्यार्थियों एवं 11 व्याख्यातागणों ने हिस्सा लिया। वेबिनार के अन्त में प्राचार्य डॉ. सुरजित कुमार ने सभी को धन्यवाद दिया।