कल दो घंटे गुल रहेगी बिजली

राजलदेसर, (कुंदन दाधीच )5 मई । क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को सुबह आठ से दस बजे तक बिजली गुल रहेगी। कनिष्ट अभियंता शहरी पूनम प्रजापत ने बताया कि 132 केवी जीएसएस परसनेऊ पर रख-रखाव व मरम्मत कार्य के चलते गांव लाछड़सर, लूणसागर, आलसर, परसनेऊ, आलसर बास तथा इस जीएसएस के अधीन आने वाले क्षेत्र में दो घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी ।

You might also like