डा. सैनी छात्रों को ऑनलाइन पढ़ा रहे कानून की पढ़ाई

अन्य जिलों के छात्र भी हो रहे लाभान्वित

चूरू,(पीयूष शर्मा)29 मई। शहर के राजकीय विधि महाविद्यालय ने कोरोना महामारी के इस दौर में ऑनलाइन शिक्षा पद्धति की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

इसी क्रम में कॉलेज के प्राचार्य डा. एसके सैनी महाविद्यालय के ही नहीं बल्कि अन्य जिलों के छात्रों को भी ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। डा. सैनी ने कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉक डाउन अवधि व ग्रीष्मावकाश में विद्याथियों को ऑनलाइन प्लेटॅफार्म पर पढ़ा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को चूरू व कोटा के लगभग 100 विद्यार्थियो ने ऑनलाइन जुड़कर पढ़ाई की।

इस दौरान डॉ. सैनी ने विधि शिक्षा के क्षेत्र में कॅरियर की संभावनाएं विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया व छात्रों की ओर से ऑनलाइन पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। ऑनलाइन क्लास के दौरान कोटा के प्रो. एचएस तंवर, प्रो. प्रिंयका व कुलदीप सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

You might also like