जोरावर नगर में कोरोना फाइटर्स का किया सम्मान

कांवट,(रंगलाल स्वामी)29 मई। कोरोना महामारी को हराने में लगे हमारे यौद्धाओं का हौंसला बुलंद रहे ऐसे ही विचार रखते हुए क्षेत्र की सामाजिक संस्थाए आगे बढ़ कर यौद्धाओं का सम्मान कर मनोबल बढ़ाने में आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत जोरावर नगर में केसरिया हिन्दू वाहिनी द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया।

केसरिया हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के संकट में सेवा दे रहे योद्धा कैलाश चन्द्र चेजारा प्रधानाचार्य राउमा विद्यालय जोरावर नगर, नरेंद्र सिंह शेखावत पूर्व सरपंच जोरावर नगर, हीरा लाल वर्मा बीएलओं जोरावर नगर, मनीष शर्मा राउमा विद्यालय, मगन सिंह शेखावत समाजसेवी, महावीर सिंह शेखावत उपसरपंच कंचनपुर का वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमर चंद शर्मा व जिला प्रभारी ललित सैन ने माला पहनाकर केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर तथा सेवा योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर नरेंद्र सिंह शेखावत पूर्व सरपंच ने बताया कि जरूरतमदों की सेवा करने का यही सही समय है तथा ग्रामवासियों से मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी का पालन कर जरूरतमंदों की सेवा करने तथा ग्राम पंचायत में बाहर से आ रहे प्रवासी श्रमिकों को क्वारेंटाइन सेंटर में रहकर सरकारी एडवाईजरी की पालना करने की अपील की।

You might also like