दो महिने से फंसा हुआ मजदूर, नहीं हो रही कोई सुनवाई

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)29 मई। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉक डाउन के चलते गत दो महिनों से भी अधिक समय से शहर में फंसे उदयपुरवाटी के मजदूरों की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है तथा मदद की मांग के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

राजकुमार सोनी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि उदयपुरवाटी निवासी अशोक कुमार अपने परिवार के साथ शहर में फंसा हुआ है तथा अपने बच्चों के साथ हाल-बेहाल है। यहां तक कि लीवर में इंफेक्शन होने के कारण अशोक की हालत भी खराब हो गई है। रेलवे कॉलोनी में रामलीला मैदान के पास नीले आसमान के नीचे रह रहा मजदूर परिवार हाथ जोडक़र गांव भेजने की विनती कर रहा है। संस्थान के राजेन्द्र सोनी ने बताया कि पीडि़त अशोक कुमार की खाने-पीने की व्यवस्था की है तथा प्रशासन को सूचना दी गई है।

You might also like