पीएचसी में भेंट किए 20 हजार के कोरोना सुरक्षा उपकरण
चूरू,(पीयूष शर्मा)29 मई। गांव खींवासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए सादे कार्यक्रम में आमजन व चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा के लिए कोरोना सुरक्षा उपकरण व मास्क भेंट किए गए।
पीएचसी प्रभारी डा. गौरव जोशी की प्रेरणा से पूर्व सरपंच भंवरसिंह राठौड़ व उनके सुपुत्र संपतसिंह सिंह ने करीब 20 हजार रुपए लागत के एन 95 मास्क, थर्मल स्कैनर, सैनेटाइजर, टच लैस डिस्पेंचर व पीपीई किट आदि भेंट किए।
इस मौके पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अहसान गौरी ने खींवसर के सहयोग की सराहना करते हुए सक्षम दानदाताओं से देशहित में आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर पीएचसी चिकित्साकर्मी अश्विनी कुमार, अमित जांगिड़, सरिता, रामस्वरूप, संदीप, करणीसिंह, अभय प्रताप, शक्तिसिंह, सांवरमल खुड़ीवाल, हरिराम, सत्यनारायण, ईशरसिंह ढाका व कुंभाराम प्रजापत आदि मौजूद थे।