परिषद के लगाए पेड़ों को मुर्झाते देख सभापति ने जताई नाराजगी
शहर का भी लिया जायजा
चूरू,(पीयूष शर्मा)29 मई। नगर परिषद सभापति पायल सैनी ने शुक्रवार दोपहर शहर में परिषद की ओर से लगाए गए पेड़ों की सुध ली। इस दौरान कुछ पेड़ मुर्झाते नजर आने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित को इनकी नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए।
हाल ही में लगाए गए पेड़ों का जायजा लेने पार्षदों व परिषद की टीम के साथ पहुंची सभापति ने पेड़-पौधों का जायजा लेकर इनमें पानी दिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदार को पौधो की नियमित सार संभाल करने एक टाईम रोजाना पानी देने, क्षतिग्रस्त ट्री गार्ड की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सैनिक कैंटिन के सामने कुछ दुकनदारों ने मौके पर जमा गंदे पानी की निकासी का समाधान करवाने की मांग की। जिस पर सभापति ने सहायक अभियंता को दो दिन में समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। आयुक्त द्वारकाप्रसाद ने सडक़ पर ठेले लगाकर अतिक्रमण करने वालों व पेड़-पौधों की नर्सरी चलाने वालों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता आत्माराम प्रजापति, पीआरओ किशन उपाध्याय, पार्षद सरोज सैनी व बेबी बानो आदि मौजूद रहे।
हाजन बिस्मिल्लाह को श्रद्धांजलि
इससे पहले सभापति पायल सैनी ने शहर का जायजा लिया। बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण के घर पहुंचकर उनकी करीब 109 वर्षीय माताजी हाजन बिस्मिल्लाह को श्रद्धांजलि अर्पित की।