आंधी के बाद राहत बन बरसी बारिश की बूंदें

उमस भरी गर्मी से राहत

चूरू,(पीयूष शर्मा)29 मई। अंचल में शुक्रवार दोपहर बाद आई तेज आंधी व मध्यम बारिश ने भीषण उमस भरी गर्मी राहत दी।

इससे पहले अल सुबह शुरू हुई उमस भरी गर्मी दोपहर तक परवान पर रही। दोपहर में बादलों की आवाजाही के बीच धूलभरी आंधी चलती रही। करीब चार बजे बाज अचानक आई तेज आंधी ने आमजन को परेशान कर दिया। मगर आंधी के साथ चली ठंडी हवा ने राहत की बारिश की तो लोगों ने राहत की सांस ली। उधर दिनभर चली कभी हल्की तो कभी तेज आंधी के कारण घरों-प्रतिष्ठानों में रेत की परतें बिछ गई। सफाई के लिए गृहणियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

You might also like