कर्मचारियों के लिए प्रदान किए फेसशील्ड

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)29 मई। स्थानीय उपखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के लिए मास्क व फेसशिल्ड भामाशाह द्वारा प्रदान किये गये हैं। चूरू निवासी व बैंगलोर प्रवासी श्यामसुंदर भोजक, दिनेश के सौजन्य से नायब तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर को मास्क व फेसशील्ड प्रदान किये गये हैं। ये सामग्री उपखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के उपयोग हेतु प्रदान की गई। इस दौरान पुरूषोतम चौहान, सुरेश स्वामी आदि भी मौजूद थे।

You might also like