मौसम ने मारी पलटी
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)29 मई। जनपद में जहां एक और नौ तफा का कहर बरकरार था व गत दो तीन दिनों से प्रचंड गर्मी व लू से शहर का तापमान 50 डीग्री के लगभग पहुंच जाने से आमजन परेशान था। नगरपालिका द्वारा गत दिवस सडक़ तपने से दोपहर को प्रमुख बाजारों में पानी का छिड़काव भी करवाया गया।
वहीं गुरूवार सायं धूल भरी आई आंधी से कुछ गर्मी से राहत महसूस हूई। आज शुक्रवार को दिन भर धूल भरी आंधी व आसमान में रेत के गुब्बार नजर आये। सायं 5 बजे तेज आंधी के साथ बुंदाबांदी के साथ सामान्य बरसात होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली।