चिड़ावा में मिले दो कोरोना पॉजिटिव
दोनों की हिस्ट्री जांचने में जुटा प्रशासन
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)29 मई। कस्बे में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड 24 में सरकारी अस्पताल के पीछे और वार्ड 10 में व्यापारी मोहल्ले में पॉजिटिव मरीज मिला है। वार्ड 10 में रहने वाला 33 वर्षीय युवक मुंबई में काम करता था। अभी हाल ही में लौटा है। दूसरा 25 वर्षीय युवक अस्पताल के पास रहता है। फिलहाल इलाकों को सीज कर लोगों की जांच की जा रही है। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री जांची जा रही है।