महावीर इंटरनेशनल ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान
झुंझुनूं,(जय जांगिड़)29 मई। महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी सेवा की कड़ी में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। नगरपरिषद झुंझुनू के सभी सफाई कर्मियों जिनका इस महामारी में बहुत बड़ा योगदान रहा उनको शहर के गांधी चौक एंव नगरपरिषद में (चरण पादुका) चप्पल व सैंडल, लॉरेश्वर पॉलीमर्स जयपुर के रमेश कुमार राजकुमार अग्रवाल एवं महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं के वीर एंव वीराओं द्वारा 560 हवाई चपले चमड़े की, सैंडिल लेडीस एवं जेंट्स वितरित की गई। जिन लोगों ने मास्क नहीं लगा रखे थे उन सभी को मास्क वितरण किए गए, साथ ही मास्क की उपयोगिता के बारे में समझाया गया।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष वीर डॉ एस एन शुक्ला, सचिव वीर देवेंद्र कुमार गौड़, जोन अध्यक्ष वीर श्यामसुंदर जालान, जोन सचिव वीर पुष्कर दत्त जांगिड़, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर नितिन अग्रवाल, वीर महेश कुमार मूंड, वीर नागर मल जांगिड़, वीर विनोद कुमार टेलर, वीर डॉ शुभकरण बुरी, वीर विश्वनाथ सोनी, वीर कालूराम खींची, वीर बिहारी लाल सैनी तथा नगर परिषद से राजीव जानू, बाबूलाल चंदेल, मोहम्मद अली हसन खांन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे व सभी ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया।