टाटा ट्रस्ट्स ने कोविड-19 के खिलाफ स्वास्थ्य अभियान की राजस्थान में की शुरूआत

7 लाख लोगों तक पहुंचने की अपेक्षा

जयपुर,(बी एल)6 मई। टाटा ट्रस्ट्स ने कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए वीडियो और ऑडियो संदेशों के जरिए पुरे क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रचार के अनुसार स्वास्थ्य प्रथाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा अपनाया जाए यह इस अभियान का लक्ष्य है। कोई भी संगठन इन्हें डाउनलोड करके जागरूकता निर्माण करने के लिए उनका उपयोग कर सके इसलिए टाटा ट्रस्ट्स ने इन सभी संदेशों को सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर उपलब्ध कराया है। इस अभियान को 31 मार्च से शुरू किया गया है और अनुमान है कि अब तक यह क्षेत्र के करीबन 7 लाख लोगों तक पहुंचा होगा।
5 कदम कोरोना मुक्त जीवन इस अभियान में वीडियो संदेश, छोटे एनीमेशन वीडियोज् और इन्फोग्राफिक्स से लेकर ऑडियो संदेश और एसएमएस पर आधारित संदेश आदि शामिल हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इन संदेशों को पहुंचाया जा सकें और बड़े पैमाने पर जागरूकता निर्माण हो सकें इस उद्देश्य से टाटा ट्रस्ट्स ने हिंदी सहित मारवाड़ी और गरासिया जैसी बोली भाषाओं में बनाए गए करीबन 300 वीडियोज् और ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक स्तर पर उपलब्ध कराया है।  खेल और कला जगत के कई नामचीन लोग जैसे कि सुंदर गुजर, श्रीजी अरविन्द सिंग मेवाड़, इला अरुण, अपूर्वी चांडेल, गायक मामे खान, जयदेव उनादकट और राजस्थान रॉयल्स के खिलाडियों ने अपने ऑडियो और वीडियो संदेशों के जरिए इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया है। टाटा ट्रस्ट्स ने 12 मास्टर ट्रेनर्स तैनात किए जिन्होंने 292 ग्राम स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया है ताकि इस संदेश को हर गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकें। टाटा ट्रस्ट्स कार्यक्रमों के वर्तमान नेटवर्क, स्वयंसेवकों, ट्रस्ट्स के सहयोगी संगठनों, कम्युनिटी रेडियोज, गावों के जन संबोधन साधनों, विभिन्न इंटरनेट और संचार प्रौद्योगिकियों के जरिए इस अभियान संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। अपेक्षा है कि राजस्थान में आज तक यह अभियान करीबन 7 लाख लोगों तक पहुंचा होगा।
टाटा ट्रस्ट्स के बारे में टाटा ट्रस्ट्स की स्थापना 1892 में की गयी। यह भारत का सबसे पुराना परोपकारी संगठन है। टाटा ट्रस्ट्स द्वारा जिन समुदायों की सेवा की जाती है उनके जीवन को चिरस्थायी रूप से बेहतर बनाने में इस संगठन ने अग्रणी भूमिका निभाई है। संस्थापक जमशेतजी टाटा के सिद्धांतों और सक्रिय परोपकार की दृष्टि से निर्देशित, ट्रस्ट्स का उद्देश्य स्वास्थ्य और पोषण, जल और स्वच्छता, शिक्षा, ऊर्जा, ग्रामीण विकास, शहरों में गरीबी उन्मूलन और कला, शिल्प और संस्कृति के क्षेत्र में विकास को प्रेरित करना है। प्रत्यक्ष कार्यान्वयन, साझेदारी और अनुदान सहायता के माध्यम से किए जानेवाले ट्रस्ट्स के कार्यक्रम नवीनता से प्रेरित और देश के विकास के अनुकूल होते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया http://tatatrusts.org/ पर जाएं।
इस अभियान में इन स्वास्थ्य प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है हाथ धोने का तरीका, एक दूसरे से दूरी बनाए रखने का महत्त्व, श्वसन संबंधी अभ्यास, सही जानकारी पर निर्भर रहना, कोविड-19 की जल्द से जल्द पहचान, अन्य स्थानों से अपने घरों को लौट रहे कर्मचारियों द्वारा स्वयं को क्वारंटाइन करने के नियम

You might also like