विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या कांड की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बुहाना,(सुरेन्द्र डैला)30 मई। राजगढ़ सीआई विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या कांड की जांच सीबीआई से करवाने को लेकर करणी सेना जिलाध्यक्ष गिरवर सिंह तंवर ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा। तंवर ने कहा कि विष्णुदत्त विश्नोई राजगढ़ में सीआई के पद पर कार्यरत थे। उन्हें आत्महत्या के लिए कैसे विवश होना पड़ा और वह किन कारणों से आत्महत्या के लिए मजबूर हुए। इसकी सीबीआई द्वारा जांच की जानी चाहिए जिससे विश्नोई को न्याय मिल सके और दोषियों को सजा मिल सकें।

You might also like