जनसेवा सप्ताह के तहत सैनी ने किया कोरोना योद्धा पत्रकारों का सम्मान

चूरू,(पीयूष शर्मा)30 मई। शहर में शनिवार को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कोरोना पत्रकार योद्धाओं का सम्मान किया गया।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव कैलाश सैनी के नेतृत्व में मनाए जा रहे जनसेवा सप्ताह के तहत हुए समारोह में मंचस्थ अतिथि चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेंद्र सैनी, भंवरलाल सैनी, बीसीएमएचओं डा. एहसान गौरी व महावीर सिंह व दीपचंद राहड़ आदि का सम्मान किया गया।

मंचस्थ अतिथियों ने कोरोना महामारी के इस दौर में पत्रकारिता के माध्यम से की जा रही जनसेवा को सराहनीय बताया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव कैलाश सैनी सहित अन्य अतिथियों ने पत्रकारों को शॉल, मास्क, सैनिटाइजर भेंट कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस मौके पर कैलाश सैनी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रही इस जंग में पत्रकार भी चिकित्सक वर्ग की भांति अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात बिना डटे तथ्यपरक सूचनाएं आमजन तक पहुंचाकर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की भूमिका का संजीदगी से निर्वहन कर रहे हैं। कोरोना के उपचार के लिए अब तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है। ऐसे में जागरूकता ही इसका एकमात्र उपचार है। पत्रकार वर्ग भी आमजन को इस बीमारी की भयावहता के प्रति जागरूक कर इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

प्रवक्ता नरेंद्र सैनी ने आभार जताया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मनीष सैनी, ताराचंद सैनी, समाजसेवी हितू शेल, छात्रनेता सुभाष सैनी, हेमंत सैनी व सोनू चंदेल आदि मौजूद रहे ।

You might also like