सन्त शिरोमणि मोहनदासजी महाराज के समाधि दिवस पर पुजारी परिवार की ओर से वितरित की गई सामग्री
सालासर,(दिनेश स्वामी)6 मई। सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम में मंदिर के संस्थापक संत शिरोमणी मोहनदास महाराज का 227वां समाधि दिवस मनाया गया। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी ने बताया कि सम्वत् 1850 वैशाख शुक्ल त्रयोदशी के दिन संत मोहनदास महाराज ने जीवित समाधि ली थी। इसी उपलक्ष्य में श्रीहनुमान सेवा समिति व पुजारी परिवार द्वारा कोविड-19 के चलते लॉक डाउन में सालासर के आसपास गांवों के 51 मंदिरों में ज्योत के लिए घी, धूपबती व पूजा करने वाले परिवारों के लिए राशन सामग्री किट व जानवरों के लिए चुग्गे के लिए अनाज एवं गायों के लिए हरा चारा वहां पर जाकर भेंट किया। इसके लिए विभिन्न गाडिय़ों में सामग्री लोड कर बउ धाम के संत रतिनाथ महाराज ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।