युवा नेता शरीफ चौहान ने कोरोना वॉरियर्स का जताया आभार

शराब की दुकानें खुलने पर जतायी नाराजगी

झुंझुनूं,(जय जांगिड़)6 मई। मेरे प्यारे झुंझुनूं वासियों आज मैं आपसे एक बात शेयर करना चाहता हूं के झुंझुनूं की जनता और प्रशासन एकजुट होकर कोरोना जैसी महामारी से पिछले 2 महीनों से लड़ रहे थे उसमें जितने भी करोना योद्धा के रूप में जिला प्रशासन और हमारे कलेक्टर यूडी खान साहब और सभापति नगमा बानो, डॉक्टर, पुलिस प्रशासन, नर्स, कंपाउंडर, सफाईकर्मी, अन्य अधिकारी आदि ने इस मुसीबत की घड़ी कोरोना महामारी जैसी आपदा में लोगों की सेवा की है उन सब का तहे दिल से शुक्रगुजार हैं। लेकिन 4 मई से शराब को जिस तरह से लोगों के लिए आम कर दिया गया है देश भर में जगह-जगह पर दुकानें खोल दी गई है इसमें जो 2 महीनों से हम सभी ने मिलकर लोकडाउन का पालन किया था उसकी ऐसी धज्जियां उड़ी है जो आपके सामने हैं। इसका मुख्य कारण एक यह भी है कि लोगों के पास अपने बच्चों को खिलाने के लिए पैसे नहीं है और ऐसी स्थिति में कोई आदतन शराबी पहले शराब ही खरीदेगा और उसके बीवी बच्चे भूखे मरेंगे ऐसी नौबत ना आने दें और पिछले डेढ़ 2 माह से यह सब बंद होने की वजह से अच्छा माहौल था सभी लोग मिलकर लोकडाउन का पालन भी कर रहे थे मगर अचानक शराब जैसी बुरी चीज की दुकानें खोलने की वजह से पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है अन्यथा मेरा सरकार से अनुरोध है कि तुरंत प्रभाव से इन शराब की दुकानों को बंद किया जाए। अन्यथा झुंझुनूं के जितने भी हिंदू-मुस्लिम भाई हैं हम सब इसका पुरजोर विरोध करेंगे। युवा नेता शरीफ चौहान

You might also like