चिकित्सा कर्मियों का किया सम्मान
कांवट,(रंगलाल स्वामी)30 मई। निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोरावर नगर में रायसल मंच व केसरिया हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना योद्धा डॉक्टर, नर्सेज आदि का सम्मान किया गया।
केसरिया हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमर चंद शर्मा व रायसल मंच के उमराव सिंह शेखावत ने बताया की कोरोना रूपी वैश्विक महामारी में अपनी सेवाए दे रहे डॉ गीगाराम वर्मा पी एच सी प्रभारी, डॉ कृष्ण कुमार आयुर्वेद चिकित्सक, नरपत सिंह शेखावत मेल नर्स, ए एन एम राजबाला जांगिड़, अशोक कुमार, एल एच वी संपत स्वामी, विजेता पारीक, डी ई ओं सुरेंद्र स्वामी, ए एन एम सुनीता को केसरिया हिंदू वाहिनी के जिला प्रभारी ललित सैन व जिला सयोजक सुरेंद्र पाल सिंह, समाजसेवी मनोहर सिंह शेखावत ने माला व सेवा योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।